अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हुए मोहम्मद शमी, चिराग-सात्विक को मिला खेल रत्न

By: Shilpa Tue, 09 Jan 2024 1:44:14

अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हुए मोहम्मद शमी, चिराग-सात्विक को मिला खेल रत्न

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार (9 जनवरी) को खेल अवॉर्ड्स से खिलाड़ियों को सम्मानित किया। अवॉर्ड्स के लिए राष्ट्रपति भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें सबसे बड़ा सम्मान मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड 2023 से चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रंकीरेड्डी बैडमिंटन की स्टार जोड़ी को मिला है। जबकि स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस बार मोहम्मद शमी समेत 26 एथलीट्स को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सभी अवॉर्ड इन एथलीट्स को अपने खेल में शानदार प्रदर्शन करने के लिए दिए गए हैं।

वर्ल्ड कप में टीम के हीरो रहे थे शमी


भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप 2023 में दमदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 24 विकेट झटके थे। 33 साल के अनुभवी तेज गेंदबाज शमी अभी चोट से जूझ रहे हैं। इसी कारण वो साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज नहीं खेल सके थे। मगर अब उनके इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में खेलने की उम्मीद जताई जा रही है।



इस बार राष्ट्रीय खेल पुरस्कार इस प्रकार दिए गए

खेल रत्न अवॉर्ड

चिराग शेट्टी - बैडमिंटन

सात्विक साईराज रंकीरेड्डी - बैडमिंटन

अर्जुन अवॉर्ड


ओजस प्रवीण देवताले - तीरंदाजी

अदिति गोपीचंद स्वामी - तीरंदाजी

श्रीशंकर - एथलेटिक्स

पारुल चौधरी - एथलेटिक्स

मोहम्मद हुसामुद्दीन - बॉक्सर

आर वैशाली - शतरंज

मोहम्मद शमी - क्रिकेट

अनुश अग्रवाल - घुड़सवारी

दिव्यकृति सिंह - घुड़सवारी ड्रेसेज

दीक्षा डागर - गोल्फ

कृष्ण बहादुर पाठक - हॉकी

सुशीला चानु - हॉकी

पवन कुमार - कबड्डी

रितु नेगी - कबड्डी

नसरीन - खो-खो

पिंकी - लॉन बॉल्स

ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर - शूटिंग

ईशा सिंह - शूटिंग

हरिंदर पाल सिंह - स्क्वैश

अयहिका मुखर्जी - टेबल टेनिस

सुनील कुमार - रेसलिंग

अंतिम - रेसलिंग

रोशीबिना देवी - वुशु

शीतल देवी - पैरा आर्चरी

अजय कुमार - ब्लाइंड क्रिकेट

प्राची यादव - पैरा कैनोइंग

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए क्रिकेट और खेल से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com